about-niper
राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईपीईआर) बिहार राज्य में वर्ष 2007 में स्थापित अपनी तरह का पहला संस्थान है। यह राष्ट्रीय महत्व का एक स्वायत्त संस्थान है, जिसकी स्थापना भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के तत्वावधान में एनआईपीईआर अधिनियम 1998 के तहत बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में की गई है। यह औषधि विज्ञान में उच्च शिक्षा, अनुसंधान और विकास का उत्कृष्टता केंद्र है, जिसे औषधि विज्ञान और अन्य संबंधित क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है।
